सहरसा, 27 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के युवाओं काे अब स्थानीय स्तर पर आसानी से जॉब मिल सकेगा।शहर के कृष्णा नगर वार्ड नंबर 22 में नेक्सोग्राफिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नयी कंपनी की शुरुआत की गई है। निदेशक एवं वयोवृद्ध बुचन देवी ने शुक्रवार काे विधिवत शुभारंभ किया।

निदेशक ने बताया कि यहां लोगो को काम सीखाकर जॉब दिया जा रहा है।वही कंपनी के स्टार्टअप के माध्यम सें बेरोजगार युवाओ का स्किल डेवलपमेंट किया जा रहा है।इस हेतु योग्य प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है ।

आशीष आनंद ने बताया कि सहरसा में अभी 12 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है।आगे निकट भविष्य में इंजीनियरिंग कालेज छात्रों को हायर कर कार्य का विस्तार किया जाएगा।वही बहुत जल्द नोएडा में भी ब्रांच खोला जा रहा है।उन्होंने कहा कि दिल्ली,बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई जैसे मेट्रो सीटीज में बहुत से कार्यालय है।जो बिहार आकर काम करना नही चाहते है।ऐसे में नेक्सोग्राफिक्स कंपनी द्वारा बिहार के स्थानीय बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।बिहार के छात्र काफी मेहनती व प्रतिभाशाली है।जो काफी बुद्धिमत्ता व लग्न से काम सीख रहें है।
प्रोडक्शन मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि बिहार से बहुत लोग रोजी रोटी की तलाश मे पलायन कर रहे है।ऐसे मे कम्पनी के स्टार्ट अप के माध्यम से जॉब क्रियेट कर होम टाउन में नौकरी प्रदान कर रही है।
प्रशिक्षणार्थी शुभम कुमार एवं आयुष कुमार ने बताया कि विगत 6 महिनों से वर्क सीख कर जॉब कर रहे है।जिससे मै काफी संतुष्ट व हर्षित हूं।यहां जो वातावरण मिला है उससे काम करने में काफी सहूलियत हो रही है।उन्होने कहा कि यहां पर सभी को जॉब मिलता है।यहां बेहतर ढंग से काम सिखाया जाता है।यहां बेरोजगार युवाओ का स्किल डेवलपमेंट कराया जाता है।साथ एआई के द्वारा ड्राइव प्रोसेस ह्यूमन लेड क्वालिटी के निर्माण हेतु योग्य प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि बेरोजगार युवाओ को स्थानीय स्तर पर नौकरी मिल सकें।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार
