रायपुर, 27 जनवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ में 5 डे कार्यप्रणाली की मांग को लेकर करीब 2500 सरकारी बैंक के कर्मचारी आज (मंगलवार )हड़ताल पर रहे । हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने रायपुर के मोतीबाग के पास प्रदर्शन किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के चलते रायपुर सहित प्रदेशभर में करीब 2500 बैंक शाखाएं प्रभावित रहीं । इसमें करीब 25 हजार बैंक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक समेत 12 सार्वजनिक बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा ।

उल्लेखनीय है कि 4 दिनों से लगातार बैंकिंग सेवाएं बाधित हैं। 24 जनवरी को दूसरा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण बैंक पहले ही बंद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
