सिलीगुड़ी, 12 मार्च (हि. स.)। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ड्रग तस्कर का नाम स्वप्ना बेगम है, जो नक्सलबाड़ी के खालबस्ती इलाके की निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कॉलोनी में बुधवार देर रात अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से करीब 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि महिला ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने आई थी। इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसकी जांच नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
