मुरादाबाद, 09 फरवरी (हि.स.)। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान वाला वीडियो प्रसारित कर समाज में नफरत फैलाने की शिकायत पर अदालत ने थाना कटघर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं। थाना कटघर पुलिस ने इसके आधार पर सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कटघर क्षेत्र के ग्राम गोट निवासी कुलदीप ठाकुर ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि भोजपुर थानाक्षेत्र के घास मंडी निवासी मोहसिन उर्फ भूरा सोशल मीडिया पर लगातार विवादित और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करता रहा है। आरोपित ने एक वीडियो में भोजपुर क्षेत्र में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए उसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। कुलदीप ठाकुर की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीएनएस 20.23 की धारा 173(4) के तहत कटघर थाने में यह एफआईआर दर्ज हुई है।

थाना कटघर एसएचओ विनोद कुमार का कहना है कि कि अदालत के आदेश के अनुपालन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
