गुवाहाटी, 27 फरवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के पास स्पष्ट समाधान सूत्र है। जहां-जहां असम गण परिषद के साथ गठबंधन संभव होगा, वहां पार्टी सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जहां सहमति नहीं बन पाएगी, वहां मित्रतापूर्ण प्रतिस्पर्धा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सहयोगी दलों के साथ सकारात्मक संवाद बनाए हुए है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में आपसी समझ बन जाएगी, वहां संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा जाएगा, जबकि जिन सीटों पर सहमति नहीं बनेगी, वहां आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मुकाबला किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राभा संयुक्त मंच और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही असम गण परिषद के साथ सीट बंटवारे को लेकर 10 मार्च से पहले समझौता होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी सहयोगी दल मिलकर राज्य में एनडीए को और मजबूत करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
