– भाजपाइयों ने किया वार्डों का भ्रमण, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

देवरिया, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद देवरिया में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ अभियान के तहत रविवार को वार्ड चलो अभियान चलाया गया। इस क्रम में महाराणा प्रताप शक्ति केंद्र, रामगुलाम टोला क्षेत्र में जनसंपर्क कर आम जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पत्रक के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा तथा गोविंद चौरसिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों का भ्रमण किया और लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने वादों को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया है और आगे भी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य करती रहेगी। जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए समान रूप से कार्य किया है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। वहीं नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, अटल बरनवाल, संजय पांडे, राजन पांडे, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, दीपू यादव, अनूप शर्मा, सुशील सिंह, संतोष गुप्ता, दंगल सिंह, विजय बेलदार, श्रीराम प्रजापति, मुन्ना राय, गौरव सिंह, चंदन तिवारी, पिंटू तिवारी, रोहन गुप्ता, अरुण सिंह छोटू, जितेंद्र जायसवाल, बाबिता थापा, जितेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर के आचार्य रामचंद्र शुक्ल शक्ति केंद्र एवं स्वामी दयानंद शक्ति केंद्र पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां डॉ. अजय मणि त्रिपाठी, अभय नाथ त्रिपाठी एवं सुधीर मद्धेशिया के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान रविंद्र राव, बजरंगी मणि, जयराम तिवारी, राजेश द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, शीतल गुप्ता, अजय शुक्ला, सभासद रमेश मल्ल, दीपक श्रीवास्तव, हरेंद्र पाल, नीरज बाजपेई, राजीव पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
