रायपुर, 20 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गैरकानूनी गतिविधियाें काे बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमानार में अफीम की खेती पकड़ाई है। यह सरकार युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है।

भूपेश ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापक तरीके से अफीम की खेती हो रही है। दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ के तमनार में अफीम की खेती पकड़े जाने का यह प्रमाण है। भूपेश ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गैरकानूनी गतिविधियों को प्रदेश में खुली छूट है। युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा है।
बघेल ने यह भी दावा किया कि उन्हें अपुष्ट जानकारी मिली है कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी अफीम की खेती की जा रही है। एक भाजपा नेता के बड़े फार्महाउस में करीब 20 एकड़ जमीन के बीच अफीम उगाई जा रही थी। जैसे ही उन्होंने इस मामले को उठाया, संबंधित जगह पर अफीम की फसल को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग पूरे प्रदेश को नशे में डुबाने की कोशिश कर रहे हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
