लखनऊ, 25 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री रहे प्रेम सागर मिश्र का देर रात पीजीआई में निधन हो गया। बुधवार दोपहर उनकी अंतिम यात्रा भैंसाकुंड लखनऊ के लिए निकलेगी जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रेम सागर मिश्र के सामाजिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक आदर्श स्वयंसेवक के रूप में हुई और संघ के कार्य की दृष्टि से अलीगढ़ जनपद के प्रचारक के रूप में कार्य किया। उन्होंने मेरठ विश्वविद्यालय से एमएससी कृषि से पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं बल्कि बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को प्राथमिकता दी। प्रेम सागर भारतीय मजदूर संघ में बडे़ भाई कहे जाने वाले राम नरेश सिंह के संपर्क में और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी के मार्गदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के कार्य को उत्तर प्रदेश में विस्तार देने में जुट गए। भारतीय मजदूर संघ को अपना कार्य क्षेत्र बनाया। वे भारतीय मजदूर संघ के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री, अखिल भारतीय कृषि ग्रामीण के दस साल तक अध्यक्ष समेत कई प्रमख दायित्यों का निर्वहन किया। विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करने एवं उनके अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और आंदोलन तक करना पड़ा। वे इस क्षेत्र के लाेगाें में खासे लाेकप्रिय थे और संगठन के कैसरबाग कार्यालय में मिलने वालाें की भीड़ लगी रहती थी।

परिजनों ने बताया कि प्रेम सागर काे उपचार के लिए संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, चिकित्सकों के भरसक प्रयास के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने 24 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। बेटे अरुण मिश्र ने बताया कि प्रेम सागर का शव अंतिम दर्शन के लिए ग्राम माधव खेडा, मोहनलाल गंज लखनऊ में रखा गया है। दोपहर काे उनकी अंतिम यात्रा भैंसाकुंड लखनऊ के लिए निकलेगी जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। संघ के पूर्व प्रचारक और भारतीय मजदूर संघ के कार्य को ही अपना ध्येय मानने वाले प्रेम सागर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इनमें भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अनुपम, मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी, अंबुज त्रिपाठी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। —————
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह
