फर्रुखाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के भोलेपुर-बेवर रोड स्थित 132 केवी बिजली उपकेंद्र के पास लगे नलकूप की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कारण राजा नगला सहित आसपास के लगभग 400 आवासों की पेयजल आपूर्ति करीब आठ दिनों तक ठप रहेगी। नलकूप से कम मात्रा में पानी आने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, जिसके बाद नगर पालिका परिषद ने सफाई कराने का निर्णय लिया।

जलकल विभाग के अवर अभियंता विशाल सिंह तोमर ने बताया कि नलकूप की सफाई में लगभग आठ दिन लगने का अनुमान है। कार्य पूरा होने के बाद नलकूप से पहले की तुलना में बेहतर मात्रा में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
