अररिया 16 अप्रैल(हि.स.)। डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह आरएस स्थित मंडल कारा में छापेमारी की गई।छापेमारी में डीएम एसपी के अलावे सदर एसडीएम,सदर एसडीपीओ,डीएसपी यातायात,साइबर डीएसपी,नगर थानाध्यक्ष समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।छापेमारी में कई थाना की पुलिस को भी लगाया गया था।

अधिकारियों ने कैदियों के बैरक,कैदियों के समान एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई।प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर छापेमारी किया गया,जिसमें किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
अधिकारियों ने जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और मौके पर डीएम और एसपी ने जेल की सुरक्षा में लगे जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों और बलों को सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक निर्देश दिए।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
