रायपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर साेमवार काे छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल
