इंफाल, 22 अप्रैल (हि.स.)। मणिपुर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 310 लीटर देसी शराब जब्त किया है। पुलिस ने जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मंगलवार को मणिपुर पुलिस ने इंफाल के मयांग थोंगखोंग से एंड्रो खुनौ लीकाई निवासी चिंगाखाम नीलाबीर सिंह (26) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लीटर वाली लगभग 270 लीटर तथा 80 आधी लीटर की बोतलें (40 लीटर) देसी शराब ज़ब्त की। आबकारी विभाग इस संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
