इंफाल, 31 मार्च (हि.स.)। मणिपुर में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तेंगनौपाल जिला के तेंगनौपाल थानांअतर्गत सैवोम रिज के वन क्षेत्र से आईईडी और हथियार बरामद किए।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज रात दी गई जानकारी के अनुसार मौके से हथियार, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किए गए, जिसमें चार 9 एमएम की पिस्तौल, चार 9 एमएम पिस्तौल की मैगज़ीन, 12 आईईडी, (जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया), कपड़ों का सामान और यूनिफॉर्म, जिसमें एक कॉम्बैट शर्ट, दो जोड़ी कॉम्बैट पैंट, दो कॉम्बैट जैकेट और एक कॉम्बैट कैप शामिल है, और एक कॉम्बैट हैंडबैग शामिल हैं।
इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि हथियार और आईईडी का संबंध किस संगठन से है।
—————-
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
