

रामगढ़, 27 फ़रवरी (हि.स.)।

रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार, डीडीसी आशीष अग्रवाल, मतगणना कक्ष का मुआयना कर रहे हैं। रामगढ़ नगर परिषद चुनाव की मतगणना के लिए 41 टेबल बनाए गए हैं। पहले राउंड में बूथ नंबर एक से 41 तक की मतपेटी मतगणना के लिए खोली गई है। अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को मिले मत की गणना की जा रही है। रुझान के अनुसार वार्ड नंबर 8 के वार्ड पार्षद के रूप में उम्मीदवार राहुल कुमार साहा उर्फ सोनू लगभग 400 मत से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं। वह जीत के करीब है।मतगणना कक्ष से निकलने के बाद राहुल कुमार साहा ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित हो गई है। उनके वार्ड की मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ औपचारिकता ही बाकी रह गई है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
