रांची, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 23 फरवरी को होने वाले रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत चुनाव की तैयारी और विधि व्यवस्था को लेकर चुनाव से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक शनिवार को समाहरणालय में बैठक की।

बैठक के दौरान मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बल तैनात करने, चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या बाधा न आने पाए ऐसी व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उपायुक्त ने चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा।
मतदान केंद्रों पर व्ही।ल चेयर भी उपलब्ध कराया गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र के कुल 909 मतदान केंद्रों पर कुल 422 और नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र के कुल 16 बूथों पर कुल 16 व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है।
07 मतदान केंद्र होंगे पूर्ण रूप से महिला संचालित
रांची नगर निगम में कुल 53 वार्डों के लिए 909 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 07 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला संचालित केंद्र रहेंगे, जो मोरहाबादी के रेड क्रॉस सोसाइटी में स्थापित रहेंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
