मीरजापुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरा गांव के निवासी 35 वर्षीय बलिराम चन्देल सोमवार को मीरजापुर के जिगना गांव में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वे आसाम के प्रसिद्ध कामाख्या धाम तक की 2200 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा पर निकले हैं।

बलिराम चन्देल ने बताया कि वे ओरछा स्थित चतुर्भुज मंदिर (विष्णु मंदिर) में विदेशी सैलानियों को किले और आसपास के धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल 24 दिसम्बर को उन्हें मां कामाख्या के दर्शन सपने में हुए थे, जिसके बाद उन्होंने यह संकल्प लिया था कि वे पैदल यात्रा करके कामाख्या धाम जाएंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
