नई दिल्ली, 06 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर में शनिवार को दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की कांफ्रेंस होगी जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। यह सम्मेलन सीहोर के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में आयोजित होगी।

कृषि मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को दी गई जानकारी के मुताबिक इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह,

मुख्यमंत्री मोहन यादव और कई राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय संवाद होगा। साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
सम्मेलन में ओडिशा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कृषि मंत्री मौजूद रहेंगे। किसान, बीज उत्पादक और उद्योग
दालों में आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र पर विस्तार से चर्चा
होगी।
इस मौके पर
पल्सेस मिशन पोर्टल भी लांच किया जाएगा और किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण किया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी
