गुवाहाटी, 30 जनवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें गहरी श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि परमपूज्य बापू का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत की दिशा में देश को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समावेशी तथा सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
डॉ. सरमा ने कहा कि ग्राम स्वराज और अहिंसा के गांधीवादी आदर्शों का अनुसरण करते हुए असम सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास के माध्यम से असम के शांतिपूर्ण उत्थान को सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे राज्य में संतुलित विकास और सामाजिक सद्भाव कायम हो रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
