मुंबई, 26 जनवरी (हि.स.)। महाराष्ट्र के वनमंत्री गणेश नाईक ने सोमवार को पालघर में कहा कि धर्म की दीवारें खड़ी करके किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्हाेंने यह भी कहा कि हरा कर देंगें, जैसे व्यक्तव्य पर कानून कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

मंत्री नाईक आज पालघर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस समय सूबे में हरे रंग पर चल रही राजनीति पर नाराजगी जताते हुए उन्हाेंने कहा कि अगर आपको राजनीति करनी है तो जाति और धर्म की दीवारें खड़ी करके राजनीति मत करो। उन्हाेंने कहा कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं, इसका मुख्य कारण है कि मैंने राजनीति करते समय कभी जाति और धर्म को नहीं देखा।
मंत्री नाईक ने कहा कि उनकी पार्टी के झंडे का रंग हरा है, हम इसका जितना चाहें फायदा उठा सकते हैं। हम यह भी कहते हैं कि हम इसे भगवा करेंगे। साथ ही इस व्यक्तव्य पर इम्तियाज जलील को कानूनी तौर पर चुनौती नहीं दे सकते, हमारे तिरंगे का रंग भी हरा है।
उल्लेखनीय है कि मुंब्रा की नवनिर्वाचित पार्षद सहर शेख के व्यक्तव्य के बाद महाराष्ट्र में हरे रंग को लेकर राजनीति गरमा गई थी। लेकिन आज गणेश नाईक, जो कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक और नेता हैं, उन्होंने इस विवाद को यहीं समाप्त करने का प्रयास किया ।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव
