हाथरस, 02 फ़रवरी (हि.स.)। जिले की कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि और शब-ए-बारात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए साेमवार काे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें दोनों समुदायों के वरिष्ठजन उपस्थित रहे और उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश पांडे ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है, जहाँ सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्हाेंने स्पष्ट शब्दों में यह भी चेतावनी दी कि, यदि कोई व्यक्ति या असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही और भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित हिंदू और मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
—————–
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना
