गुवाहाटी, 21 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस नेता एवं राजस्थान की पूर्व विधायिका दिव्या मदेरणा ने गुवाहाटी के राजीव भवन में संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर तीखा हमला बोला।

असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मंगलवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू किया जाए, जिस पर कांग्रेस समर्थन देगी। मदेरणा ने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन को आगे बढ़ाना चाहती है।
उन्होंने 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन का विरोध करते हुए इसे जनता के साथ धोखा बताया और कहा कि सरकार महिलाओं के मुद्दों पर गंभीर नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
