मीरजापुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में देवरी कला स्थित विंध्य विश्वविद्यालय के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।

क्षेत्राधिकारी मडिहान मंजरी राव ने बताया कि मृतका की पहचान साेनभद्र के भैसवार निवासी रामपति की पत्नी तेतरा देवी (45) के रूप में हुई हैं।
सोमवार सुबह जब इलाके के लोग जंगल से गुजर रहे थे, तो उन्हाेंने शव काे देखकर पुलिस काे सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से सबूत जुटाए।
क्षेत्राधिकारी मडिहान मंजरी राव ने बताया कि पूछताछ में पति का कहना है कि तेतरा देवी, देवी विंध्य विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन स्थल पर ठेकेदार के साथ मजदूरी करती थी। रोजाना शाम पांच बजे काम खत्म कर घर लौटती थी। पिछले 15 दिनों से वह बलिराम मिस्त्री के साथ काम कर रही थी। इस दौरान केवल एक-दो बार ही घर आई थी। पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
