कठुआ, 10 फरवरी (हि.स.)। महिला राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में सेफर इंटरनेट डे 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर जागरूकता सेल एवं कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जयपाल सिंह के मार्गदर्शन में हुई।

इस वर्ष की थीम स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेज, एआई का सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग रही। कार्यक्रम में एआई के लाभों के साथ-साथ डीपफेक, ऑनलाइन धोखाधड़ी, गलत सूचना और डाटा गोपनीयता जैसे खतरों पर प्रकाश डाला गया। कंप्यूटर एप्लीकेशंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. सचिनजीत सिंह ने छात्रों को एआई के सुरक्षित व नैतिक उपयोग के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) जयपाल सिंह ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता वीडियो दिखाए गए, स्लोगन लेखन गतिविधि कराई गई तथा ऑनलाइन सेफ्टी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. सुरभि गुप्ता, नोडल अधिकारी साइबर जागरूकता सेल ने किया। यह आयोजन छात्रों में एआई साक्षरता, साइबर जागरूकता और जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
