रांची, 09 फ़रवरी (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत मांडर कॉलेज, मांडर के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं और छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर वार्ता की।

इस दौरान छात्रों ने कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में सुधार पर विशेष जोर दिया। मौके पर छात्रों ने आई-कार्ड की अनिवार्यता, परिसर में समुचित पार्किंग व्यवस्था किए जाने, सुरक्षा के लिए गार्ड की संख्या बढ़ाने, नई बिल्डिंग में शीघ्र स्थानांतरण करने, खेल सामग्री (स्पोर्ट्स सामान) की कमी को दूर करने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से रखा।
छात्रों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद प्राचार्य ने छात्रों की समस्या सहित अन्य सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।
प्राचार्य से मुलाकात करने के दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से शिवम, अमन शाहजाद, अबू राफे एवं राहुल ठाकुर ने समस्याएं रखी।
इस अवसर पर नवनीत, सुभाष, अमन, नीतीश सहित अन्य कई छात्र भी मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
