भागलपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। माघी पूर्णिमा को लेकर शनिवार बरारी स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न जिले के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बरारी सीढ़ी घाट, बरारी पुल घाट, मुसहरी घाट एवं कालीघाट पर एसडीआरएफ टीम, आपदा मित्र और प्रशिक्षित गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

उल्लेखनीय है कि गंगा घाटों पर भीड़ अधिक बढ़ाने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे श। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही थी। लगातार श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की जा रही थी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
