-बाराबंकी के बुढ़वल जंक्शन की आरपीएफ जीआरपी ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान

बाराबंकी, 10 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में मालगाड़ी पर सिगरेट पीते हुए रील बनाने वालों को आरपीएफ व जीआरपी ने सबक सिखाया है। रेलवे पुलिस ने ऐसी रील बनाने वाले पांच लोगों को जनपद के फतेहपुर से गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बुढवल जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट कमांडर रवि कुमार व जीआरपी प्रभारी प्रभारी जयंत दुबे ने बताया कि आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त चेकिंग में रील बनाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक रील वायरल हुई थी जिसमें यह दिखाया गया था कि बुढ़वल जंक्शन के पीछे खड़ी मालगाड़ी पर चढ़कर रील बनाई जा रही है जबकि यह कार्य रेलवे नियम के विपरीत है।
इस मामले की जांच के क्रम में मंगलवार दोपहर रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने पांच लोगों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन पर आराेप है कि ये लाेग तहसील फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड ब्रेक पर ध्रूमपान करते हुए रील बना कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। इन गिरफ्तार लाेगाें में मो.उमर, मो. फरदीन खान रील बना रहे थे जबकि उनके साथ तीन अन्य व्यक्ति जो रील बनाने में मदद कर रहे थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी
