मुंबई, 24 फरवरी (हि.स.)। मुंबई की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा माने जाने वाले माहिम मछुआरा कॉलोनी के ग्रुप रीडेवलपमेंट किया जाएगा। इसके प्रस्ताव के बारे में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन करके सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को मंत्री शंभूराज देसाई ने विधानसभा में दी।

भाजपा विधायक प्रसाद लाड व अन्य विधायकों ने सदन में इस संबंध में मुद्दा उठाया था। इसके जवाब ने मंत्री देसाई ने कहा कि इस परियोजना में देरी के बारे में मिली शिकायत के अनुसार म्हाडा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित करके रीडेवलपमेंट का प्रस्ताव जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद, मुंबई व उपनगरों मे 20 एकड़ या उससे ज़्यादा के म्हाडा प्रोजेक्ट्स के कलेक्टिव/ग्रुप रीडेवलपमेंट के बारे में एक नीति तय की गई है। इसके तहत , क्लस्टर तरीके से विकास को गति दी जाएगी।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
