नारायणपुर, 06 फ़रवरी (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिसेस नारायणपुर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिताको प्रोत्साहित करना है। इसमें 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित महिलाएं भाग ले सकती हैं। इच्छुक प्रतिभागियों का पंजीयन 5 से 15 फरवरी तक सखी वन स्टॉप सेंटर अंतागढ़ रोड नारायणपुर में किया जाएगा । पंजीयन के समय आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यह प्रतियोगिता केवल जिले की स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे
