मुंबई, 01 मार्च (हि.स.)। भायखला पुलिस स्टेशन की टीम ने रविवार को मुंबई के पायधुनी इलाके में जाल बिछाकर 42 साल से फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नाम मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला (सत्तार) के रुप में की गई है, और वह मझगांव इलाके में रहता था।

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला और आरोपी इब्राहिम मालवाला के खिलाफ भायखला पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता शिकायतकर्ता सदानंद शेट्टी को चाकू मारने का मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में आरोपित 1984 में जामनत मिलने के बाद फरार हो गया था। इसीलिए आरोपित के विरुद्ध नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया गया था और तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि आरोपित छिपकर उड़ीसा, विशाखापत्तनम और आंध्र प्रदेश में रह रहा था। इसके बाद आरोपित के मुंबई आने की गोपनीय जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पायधुनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव
