
बाराबंकी 09 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दस फरवरी को जनपद बाराबंकी के दरियाबाद क्षेत्र स्थित दुल्हदेपुर कुटी बजरंग व्यायाम शाला में रामार्चान महायज्ञ में शामिल होंगे। यज्ञ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के कई प्रमुख संत-महंत और धर्माचार्य भी मंच साझा करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक बाबा बलराम दास ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ कई साधु-संत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। 10 फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन के साथ रामार्चन महायज्ञ और श्रीरामलीला मंचन, 11 फरवरी को कलश यात्रा , 12 फरवरी को वेदी पूजन और निःशुल्क नेत्र शिविर , 13 फरवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 14 फरवरी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम होगा।
उधर मुख्यमंत्री के आगमन काे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर तैनात सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्हें अपने-अपने तैनाती स्थलों पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा रिहर्सल भी किया गया। बदोसराय-टिकैतनगर मार्ग को कार्यक्रम स्थल के कारण डायवर्ट किया गया है। यातायात सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी
