भारतीय संस्कृति दुनिया भर में पहचान बना रही : प्रधानमंत्री

मुरादाबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के मंत्री व मन की बात कार्यक्रम के महानगर संयोजक सर्वेश पटेल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 130 वां संस्करण मुरादाबाद महानगर में नगर व देहात विधानसभा के 700 से अधिक बूथों पर 11,000 से अधिक लोगों द्वारा सुना गया। मां की बात कार्यक्रम के पश्चात भाजपा पदाधिकारी व्यंजन प्रतिनिधियों ने नवमतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 130 वें एपिसोड में पीएम नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस, मतदाता दिवस, स्टार्टअप इंडिया, पर्यावरण और श्रीअन्न समेत विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हमारी संस्कृति और त्योहार दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं | दुनिया के हर कोने में भारत के त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं। हर तरह की सांस्कृतिक तरंगता को बनाए रखने में हमारे भारतवंशी भाई-बहनों का अहम योगदान है। वो जहां भी है वहाँ अपनी संस्कृति की मूल भावना को संरक्षित कर और उसे आगे बढ़ा रहे हैं। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य होगा कि मलयेशिया में 500 से ज्यादा तमिल स्कूल हैं | इनमें तमिल भाषा की पढ़ाई के साथ ही अन्य विषयों को भी तमिल में पढ़ाया जाता है।
भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने रविवार काे मन की बात कार्यक्रम में कहा कि ‘मैं युवाओं से एक आग्रह करना चाहता हूं कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हम सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, वह है गुणवत्ता पर जोर देने की।’
मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य निमित जायसवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली चौहान, उप्र गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
