मुरादाबाद, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में वर्ष 2025-26 में मुरादाबाद रेल मंडल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि मुरादाबाद डिवीजन में ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) के संचालन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। 2025-26 के दौरान, लगभग 4865 जोडी ट्रेनें चलाई गईं, जिनमें 565 शुरुआती ट्रेनें शामिल थीं। 2024-25 की तुलना में शुरुआती जोड़ी ट्रेनों में 38% की वृद्धि हुई है।

मंडल रेल प्रबंधक ने आगे बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 22 जिलों तथा 25 लोकसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। यह लगभग 1402 किमी के रेल नेटवर्क में 150 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस तथा 43 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के माध्यम से 150 स्टेशन एवं 48 हॉल्ट पर प्रतिदिन लगभग 3 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है।
डीआरएम ने आगे बताया कि उद्योग क्षेत्र में भी मुरादाबाद मंडल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खाद कारखानों, चीनी मिलों आदि को सेवा प्रदान करते हुए यह राष्ट्र की आवश्यकताओं की पूर्ति में अग्रणी है। साथ ही, एक राज्य से दूसरे राज्य तक खाद्यान्न परिवहन में भी इसकी महत्वपूर्ण भागीदारी है। यात्री सेवाओं के अंतर्गत, मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर 150 यूटीएस तथा 40 पीआरएस केंद्र उपलब्ध हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 14 यूटीएस-कम-पीआरएस काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि खानपान सुविधाओं के तहत वर्तमान में मंडल में 6 रिफ्रेशमेंट रूम, 30 मल्टीपर्पस स्टॉल-ट्रॉली, 14 मिल्क स्टॉल, 18 वाटर वेंडिंग मशीन, 242 कैटरिंग यूनिट संचालित हैं। इसके अतिरिक्त 11 स्टेशनों पर 13 एटीएम, 16 स्टेशनों पर 27 पार्किंग यूनिट, 6 स्टेशनों पर 7 पे-एंड-यूज़ शौचालय, 17 एसएलआर एवं 1 वीपी लीज पर संचालित अवसंरचना विकास एवं उन्नयन, 17 स्टेशनों पर एबीएसएस के तहत सॉफ्ट अपग्रेडेशन कार्य जारी बिजनौर स्टेशन चालू, धामपुर स्टेशन तैयार हर्रावाला, नगीना, कोटद्वार कार्य प्रगति पर (जून 2026 तक पूर्ण) है।
डीआरएम ने बताया कि हरिद्वार व देहरादून स्टेशनों का पुनर्विकास प्रस्तावित है। रूड़की- देवबंद नई लाइन (29.55 किमी) का उद्घाटन हुआ है। खड़कौदा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन देहरादून में इलेक्ट्रिक लोको पिट स्थापित हुई, चंदौसी में टॉवर वैगन शेड स्थापित हुआ। 619 किलोवाट घंटा सोलर प्लांट 8 स्टेशनों पर स्थापित हुए, 132 किमी ट्रैक नवीनीकरण, 13 लेवल क्रॉसिंग बंद 52.47 किमी में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग लागू हुआ है। उन्हाेंने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में कोई भी प्रमुख दुर्घटना नहीं हुई। 22 लेवल क्रॉसिंग गेट इंटरलॉक किए गए, पिलखुआ एवं खुर्जा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम कवच कार्य प्रारंभ है। इसके अलावा 1494 पोल, 150 हाईमास्ट आदि में आरसीसीबी लगाए गए, एआई आधारित है।सीसीटीवी निरीक्षण प्रणाली स्वीकृत हुई। इसके साथ सुरक्षा बढ़ाने और निवारक निगरानी के लिए गुजरने वाली ट्रेनों में लटके हुए हिस्सों, गायब हिस्सों का पता लगाने के लिए एआई-सक्षम सीसीटीवी आधारित रोलिंग एग्जामिनेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी गई है। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेमशंकर झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) सुशील कुमार उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
