फर्रुखाबाद, 25 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को राज्य सभा भेजे जाने की पैरवी की है। कोई महत्वपूर्ण पद न होने के कारण सलमान खुर्शीद पार्टी के हासियें पर चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने उनके गृह जनपद फर्रुखाबाद में भी उनका कोई जनाधार नहीं बचा है। श्री खुर्शीद के खास समर्थक उनको सक्रिय राजनीति में फिर से देखना चाहते हैं। इसी क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ की एक आवश्यक बैठक की।

संगठन के उपाध्यक्ष मोहल्ला सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी बाबर खान के आवास पर हुई बैठक में सलमान खुर्शीद को लेकर एक स्वर में आवाज उठाई गई।

बैठक में हाजी वसीम मुजम्मा खान ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे से सलमान खुर्शीद को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की।
इंजीनियर इलियास खान, अखिल भारतीय मुस्लिम मौलाना के नेता रिजवान अहमद ताज आदि लोगों ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से अपील की, कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस बार विदेश से बुलाया जाए। वे राज्यसभा में अल्पसंख्यक, ओबीसी, एसटी, एससी तबके की मुखर तरीके से सत्ता पक्ष के सामने अपनी बात पूरी दमदारी से रखने की काबलियत रखते हैं, ऐसे नेता का राज्यसभा में होना जरूरी है। इस संबंध में महासंघ ने एक पत्र कांग्रेस पार्टी को भेजने की जानकारी भी दी।
मुस्लिम महासंघ को आशा है अति शीघ्र कांग्रेस पार्टी सलमान खुर्शीद के नाम का ऐलान करेगी। बैठक की अध्यक्षता हाजी मोहसिन शम्सी एडवोकेट ने की एवं संचालन तारीख बशीर ने किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
