नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह आर्थिक तंगी से परेशान एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते चालक ने चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, बावजूद ट्रेन के चपेट में आने वह मामूली रूप से घायल हो गए। मामूली रूप से घायल शख्स को सीआईएसएफ और मेट्रो स्टाफ ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान 52 साल के हरेंद्र पाल के रूप में हुई है। पुलिस पीड़ित के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित हरेंद्र पाल सपरिवार उत्तम नगर इलाके में रहते है। परिवार में पत्नी, बेटा और अन्य सदस्य हैं। वह चार्जर बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करते हैं। मेट्रो पुलिस उपायुक्त का काम देख रहे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स के ट्रेक पर कूदकर जान देने की कोशिश करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि हरेंद्र सुबह में उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। मेट्रो ट्रेन के आने के बाद वह ट्रैक पर कूद गए। हालांकि समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी जान बच गई। मौके पर पहुंचे स्टाफ ने उन्हें ट्रेन के चपेट में आकर मामूली रूप से घायल पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि आर्थिक तंगी की वजह से वह परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उनकी काउंसलिंग करने के बाद छोड़ दिया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी
