रांची, 15 फरवरी (हि.स.)। मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने रविवार को महाशिवरात्रि पर रांची के विभिन्न क्षेत्रों के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में शामिल होकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

साथ ही रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनसंपर्क कर आम जनता से समर्थन मांगा।

रौशनी खलखो ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा और महिलाओं के साथ बैठक कर यह भरोसा दिलाया कि रांची को सुरक्षा और स्वच्छता में देश स्तर के अन्य महानगरों की तरह बनाएंगी। साथ ही नगर निगम के हर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसकी पूरी व्यवस्था करेंगी।
रौशनी ने हिनू, गाड़ी खाना, हेहल, पुदांग अरगोड़ा सहित अन्य स्थानों पर पूजन और जनसंपर्क अभियान में शामिल हुईं।
कार्यक्रम में रांची विधायक सीपी सिंह, मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो के साथ भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, केके गुप्ता, बलराम सिंह,राजू सिंह, रमेश सिंह,ललित ओझा, सहित अन्य उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
