पूर्वी चंपारण,07 फ़रवरी (हि.स.)।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को हनुमान गढी हनुमान मंदिर प्रांगण मे होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण मे है। इसकी जानकारी शनिवार को सम्मेलन समिति के सदस्यो ने कार्यक्रम तैयारी का जायजा लेने के बाद दी है।

समिति के सचिव ध्रुव प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम मे संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्री मान राणा जी के साथ साथ संघ के प्रदेश स्तर के स्वयंसेवक और विहिप के बिहार झारखंड स्तर के क्षेत्र के अधिकारी के साथ संत महात्मा भी सम्बोधित करेगे।

सम्मेलन को लेकर पूरे इलाके को भगवा झंडे से सजाया जा रहा है।इस मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमे श्रीराम खिंचडी का वितरण होगा।
कार्यक्रम को लेकर मोतिहारी नगर के विभिन्न जगहो से लोग छोटे-छोटे झांकी और शोभा यात्रा निकाल कर सम्मेलन में पहुंचेगे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता,श्याम सुन्दर जी रवि शंकर वर्मा,केदार जी काशी जी,बसंत जी,अवनीश जी,अर्जुन मिश्रा अंकित कुमार प्रतीक जी भाष्कर जी भरत सिंह पूरी तन्मयता से जुटे है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
