प्रयागराज, 27 जनवरी (हि.स.)। मौनी अमावस्या के दिन माघ मेला में हुई घटना को लेकर मंगलवार को उप्र सरकार के कृषि समृद्धि आयोग के सदस्य कुलजीत सिंह ठाकुर ने औपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि बटुकों एवं संतों की पिटाई करने का मामला कटु निंदनीय है। दण्ड देने का अधिकार पुलिस को नहीं है। ऐसे मनबढ़ पलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह सरकार को बदनाम करने की साज़िश की गई है।

कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कहा कि यह घटना शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के शिष्यों के साथ की गई। पुलिस कर्मी आम श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्हें विनम्रता का पाठ पढ़ाया ही नहीं जाता। इस संबंध में मेले में हुई इस घटना को लेकर सरकार से मांग करूंगा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
