मुरादाबाद, 12 मार्च (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा हेतु आनंद विहार टर्मिनल से टाटानगर के लिए स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04432 आनंद विहार टर्मिनल-टाटा नगर एक तरफा आरक्षित स्पेशल का 16 मार्च को केवल एक दिवस में एक तरफ से संचालन किया जाएगा। इसमें वातानुकूलित, स्लीपर एवं अनारक्षित कोच होंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार शाम को बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04432 आनंद विहार टर्मिनल-टाटा नगर आनंद विहार टर्मिनल से 16 मार्च को सुबह 5 बजे चलेगी जो सुबह 8:15 पर मुरादाबाद स्टेशन पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर बरेली जंक्शन, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भबुआ रोड, सासाराम, देहरी ऑन सोन, जपला, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहर, टोरी, बरकाकाना, मुरी, चांडिल स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन 17 मार्च को दोपहर 1 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
