जोधपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में युवती का पीछा कर तंग परेशान करने और अभद्र टिप्पणी का विरोध किए जाने पर उसके पिता आदि पर बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। संभवत : उसे आज छुट्टी दे दी जाएगी। हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि थाना क्षेत्र में आई एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। उसका आरोप है कि उसकी बेटी को अशोक नाम का शख्स तंग और परेशान करने के साथ अभद्र टिप्पणी करता है। इसकी शिकायत कई बार उससे की गई तो विरोध जताने लगा। परिवादी और उसका दोस्त क्षेत्र से निकल रहे थे तब आरोपित अशोक तलवार लेकर आया और जानलेवा हमला कर दिया। जिससे परिवादी का दोस्त घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। नामजद किया गया आरोप बदमाश प्रवृति का है। मामले में अग्रिम जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
