मंडी, 28 जनवरी (हि.स.)। मंडी जिला के सदर विधानसभा से संबंध रखने वाले युवा नेता राजेंद्र कुमार रवि राजपूत को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले भी राजेंद्र युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। इनका राजनीतिक कैरियर वर्ष 2009 से छात्र राजनीति से शुरू हुआ और आज इनकी ईमानदारी और संगठन के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के जज़बे ने उहें इस मुकाम पर पहुंचाया है। यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के तहत इन्हें चुना गया।

राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराई से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु जी और महासचिव युवा कांग्रेस नेगी निगम भंडारी का विशेष रूप से धन्यवाद करना चाहूंगा। इसके साथ ही यह विश्वास भी दिलाता हूं कि मैं अपनी जिम्मेदारी का सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा तथा जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से हर मंच पर उठाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा
