– रामनवमी पर लगातार दो दिन का अवकाश

लखनफ, 25 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार काे राम नवमी त्योहार पर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने जनभावना के सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश में 26 मार्च के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नवरात्र पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आस्था के सम्मान में योगी सरकार के इस निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है, क्योंकि अब रामनवमी पर लगातार दो दिन का अवकाश दिया गया है। गौरतलब है कि पहले राम नवमी पर्व के मद्देनेजर 26 मार्च को छुट्टी घोषित की गयी थी। अब 27 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया हे। ऐसा होने से अब श्रद्धालुओं की सुविधा को पूजा अर्चना की सुविधा रहेगी। दरअसल नवमी तिथि दोनो दिन गुरुवार और शुक्रवार को पड़ रही है। दोनों ही दिन लोग पर्व मना रहे हैं। यही वजह है कि मंदिरों में भी दोनों ही दिन भक्तों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह
