जौनपुर, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार भारती को सौंपा।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हकीकत यह है कि गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ लगी हुई है और कई घरों में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण चूल्हे तक नहीं जल पा रहे हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान,प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, विनय तिवारी, सभासद शाहनवाज मंजूर, इरशाद खान राजू और शशांक शेखर तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
————-
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
