राजगढ़, 9 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली 28 वर्षीय दलित महिला ने खिलचीपुर नाका निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर घर में जबरन घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार जीरापुर निवासी 28 वर्षीय दलित महिला ने बताया कि रविवार की शाम खिलचीपुर नाका निवासी अलीम पुत्र सलीम खां जबरन घर में घुस गया, जिसने बुरी नीयत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की साथ ही गलत काम करने का प्रयास किया, विरोध करने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। बताया गया है कि घटना के दौरान पीड़ित घर में अकली थी। पुलिस ने मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 331(5), 74, 75(1), 115 (2), 351(3) बीएनएस, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
