राजगढ़, 08 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कुरावर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 साल 9 माह की युवती ने नरसिंहगढ़ निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले सात माह की अवधि में कई बार गलत काम करने का आरोप लगाया है, जिससे युवती दो माह की गर्भवाती हुई। पुलिस ने रविवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार कुरावर निवासी 18 वर्ष 9 माह की युवती ने बताया कि नरसिंहगढ़ में रहने वाले भोलेशंकर पुत्र रामसिंह अहिरवार ने 4 जुलाई 2025 से 3 फरवरी 2026 की अवधि में शादी का झांसा देकर कई बार गलत काम किया, जिससे पीड़ित दो माह की गर्भवती हो गई, अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मौके से फरार आरोपित के खिलाफ धारा 87, 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
