राजगढ़, 12 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में हाइवे से लगे डेरा पर बनी टापरी में गुरुवार को 50 वर्षीय व्यक्ति मृतअवस्था में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

एएसआई गुलाबसिंह धाकड़ के अनुसार हाइवे स्थित नागेश धर्मकाटा के पीछे डेरा पर बनी टापरी में 50 वर्षीय समंदर पुत्र अंजनीलाल पारदी निवासी करोद भोपाल हालमुकाम नागेश धर्मकाटा के पीछे बना डेरा मृतअवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। बताया गया है कि व्यक्ति शराब पीने का आदी था, जो अपने छोटे-छोटे दो बच्चे व छोटे भाई-बहन के साथ डेरा पर रहता था और वह कबाड़ बीनकर अपना गुजारा करता था। मृतक की बहन का कहना है कि बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिस पर सिविल अस्पताल से दवाई दिलाकर लाए, सुबह देखा तो वह मृतअवस्था में मिले। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
