राजगढ़, 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो मौहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय दो बालिकाएं लापता होने के मामलों में पुलिस ने शनिवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार ब्यावरा में रहने 14 वर्षीय बालिका के पिता ने शिकायत की, जिसमें बताया गया कि शुक्रवार देर शाम बच्ची दुकान से सामान लाने का बोलकर निकली, लेकिन एक घंटे तक वापस नही आई, तलाशने पर नही मिली तो अज्ञात पर भगा ले जाने की शंका जाहिर की। दूसरी घटना में 14 वर्षीय बालिका के परिजनों ने शिकायत की कि शुक्रवार देर शाम बच्ची बाजार जाने का बोलकर निकली और वापस नही आई। तलाशने पर नही मिली तो अज्ञात पर बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने दोनों प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
