राजौरी, 03 फ़रवरी (हि.स.)। मंगलवार सुबह राजौरी जिले के थानामंडी इलाके में एक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना थानामंडी में सरकारी डिग्री कॉलेज (जीडीसी) के पास शाहदरा शरीफ रोड पर हुई जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को थानामंडी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद चारों को आगे के इलाज के लिए राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रेफर कर दिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
