राजौरी, 10 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को नदी पार करने के अभ्यास के दौरान लापता हुए सिपाही का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सिपाही अक्षत शर्मा का शव आज सुबह खुर क्षेत्र में मनवार नदी से सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय बचाव दल के संयुक्त खोज दल ने बरामद किया। सेना के अनुसार सिपाही सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुंदरबनी क्षेत्र में नदी पार करने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान लापता हो गया था, जिसके बाद सेना और नागरिक एजेंसियों के सभी उपलब्ध संसाधनों के साथ व्यापक खोज अभियान चलाया गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता
