गंगटोक, 04 नवंबर (हि.स.)। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल माथुर ने प्रधानमंत्री को राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। दोनों नेताओं ने सिक्किम के सतत विकास और समृद्धि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रमुख विकासात्मक मुद्दों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने सिक्किम की विशिष्ट विकासात्मक प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री से निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का भी अनुरोध किया।

राज्यपाल माथुर ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की थी।
———————-
हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung
