मुरादाबाद, 11 मार्च (हि.स.)। अयोध्या के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ गए मुरादाबाद के शिक्षक डॉ. हरनंदन प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सेजल (अलीगढ़) प्रथम, अंशिका यादव (वाराणसी) द्वितीय और सुहानिया (मेरठ) तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सिराज अली (अयोध्या) प्रथम स्थान पर रहे।

शिक्षक डॉ. हरनंदन प्रसाद ने आगे बताया कि 100 मीटर बालिका वर्ग में नैंसी यादव (वाराणसी) प्रथम, सगोपी (बरेली) द्वितीय और सेजल (अलीगढ़) तृतीय रहीं, जबकि 200 मीटर में नैंसी (वाराणसी) प्रथम, रोशनी (अलीगढ़) द्वितीय और अनीता (प्रयागराज) तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रोशनी (अलीगढ़) प्रथम, अनीता (प्रयागराज) द्वितीय और करिश्मा (बरेली) तृतीय रहीं।
कबड्डी में बस्ती मंडल विजेता और गोरखपुर उपविजेता रहा, जबकि खो-खो में अयोध्या मंडल विजेता और मिर्जापुर उपविजेता बना। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विशाल (वाराणसी) प्रथम, दीपक (मिर्जापुर) द्वितीय और मयंक (आगरा) तृतीय रहे। 400 मीटर में कार्तिक (मुरादाबाद) प्रथम, संजय (लखनऊ) द्वितीय रहे। योग में आजमगढ़ प्रथम, लखनऊ द्वितीय और सहारनपुर तृतीय रहा। कबड्डी में अयोध्या मंडल विजेता और देवीपाटन उपविजेता रहा, खो-खो में मिर्जापुर विजेता और अयोध्या उपविजेता रहा।
जूनियर बालिका वर्ग के 200 मीटर में अंशिका यादव (वाराणसी) प्रथम, पलक (मुरादाबाद) द्वितीय और अतिया (गोरखपुर) तृतीय रहीं। 400 मीटर में पलक (मुरादाबाद) प्रथम, रेशमा (मिर्जापुर) द्वितीय और सानिया (देवीपाटन) तृतीय रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
